जमशेदपुर, जुलाई 27 -- Jamshedpur News: जिले में शनिवार को 9729 लोगों की मलेरिया जांच की गई। इसमें मात्र 60 लोग मलेरिया से ग्रसित पाए गए। सबसे अधिक पोटका में 15 मरीज मिले। इसके अलावा डुमरिया में 12, मुसाबनी में 11, पटमदा में 7, घाटशिला में 6, जुगसलाई में तीन तथा चाकुलिया, धालभूमगढ़ और सदर अस्पताल में दो-दो मरीज मिले। इन लोगों को दवा दी गई तथा वहां छिड़काव कराया गया। पोटका प्रखंड के 19 गांवों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा शनिवार को मलेरिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। इनमें बूटगोड़ा, सहारजुड़ी, मोहनाडीह, किसानडीह, गुड़भांगा, बांगो, आसनबनी, दुड़कू, भालूकडीह, डोमजुड़ी पंचायत भवन, डूंगरीडीह, बुरुसाई, हारुआदेवली, बड़ा भालकी, बालीपोश, पाड़ियासाई, जोजोगोड़ा, कोपे व बालीजुड़ी गांव के 27 स्थानों पर डॉक्टर, सीएचओ, एमपीडब्ल्यू व एएनएम की टीम...