Jamshedpur News: जिला स्तरीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल में बोड़ाम की बालिकाएं बनीं चैंपियन
जमशेदपुर, जुलाई 15 -- Jamshedpur News: टिनप्लेट फुटबॉल मैदान में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय सेकेंड लिटिल चैंप्स अंडर-12 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में बोड़ाम और पटमदा प्रखंड की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। बोड़ाम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय धोबनी की टीम ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय रांगाटांड़ (पटमदा) को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में बोड़ाम ने प्रथम, पटमदा ने द्वितीय तथा पोटका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता तीनों टीमों को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र तथा खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए गए। जिला चैंपियन बनने के साथ ही बोड़ाम के प्राथमिक विद्यालय धोबनी की बालिका टीम ने राज्य स्तरीय सेकेंड लिटिल चैंप्स प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: जिला स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप फुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.