Jamshedpur News: जिला समन्वय समिति की बैठक टली, अब कल तीन बजे से
जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: आज पूर्वाह्न 11 बजे से होने वाली जिला समन्वय समिति की बैठक अब कल 3 बजे से होगी। उपायुक्त के किसी मामले में जिला मुख्यालय से बाहर होने की वजह से बैठक को कल तक के लिए टाला गया है। इस बैठक में अंतर विभागीय समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। उपायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में विकास योजनाओं में अड़चन आने पर उसे दूर किया जाता है। अथवा दो या दो से अधिक विभागों से संबंधित मामलों में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.