Jamshedpur News: जिला वॉलीबॉल टीम के चयन के लिए ट्रायल कल
जमशेदपुर, अक्टूबर 13 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, मुख्य संवाददाता। 9वीं बादशाह सिंह मेमोरियल मिनी (अंडर-14) झारखंड अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026-27 के लिए पूर्वी सिंहभूम की बालक एवं बालिका टीम का चयन 14 अक्टूबर को होगा। ईस्ट सिंहभूम वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से चयन प्रक्रिया दोपहर तीन बजे से रामदास भट्टा कम्युनिटी सेंटर, जमशेदपुर में आयोजित की जाएगी।झारखंड वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में दुमका जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा चैंपियनशिप का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर तक दुमका के गांधी मैदान में किया जाएगा।चयन प्रक्रिया में वही खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे, जिनका जन्म 1 जनवरी 2013 या उसके बाद हुआ है। प्रत्येक खिलाड़ी को पंजीकरण शुल्क के रूप में 50 रुपये देने होंगे। यह भी पढ़ें- Latehar News: राज्य स्तरीय अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए लातेहार की टीम घोषित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.