जमशेदपुर, अगस्त 13 -- Jamshedpur News: जिला परिषद का कार्यालय साकची के बजाय शहर के किसी और हिस्से में शिफ्ट हो सकता है। जिला परिषद की ओर से अब अपने कार्यालय के लिए दूसरी जगह ढूंढी जा रही है। उसने जिला प्रशासन को अपना प्रस्ताव भेज दिया है। दरअसल, जिला परिषद साकची बाजार में होने की वजह से पार्किंग के लिए जगह कमी है। सामान्य बैठक के समय वाहनों की अधिक संख्या की वजह से ठाकुरबाड़ी रोड में यातायात की समस्या उत्पन्न हो जाती है। कार्यालय परिसर के भीतर चार-पांच से अधिक गाड़ी नहीं लग पाती हैं। सदस्यों के लिए बैठने की जगह की भी कमी है। ऐसे में दूसरी जगह तलाशी जा रही है। जिला परिषद कार्यालय सुविधाजनक हो, इसके लिए 30 डिसमिल जमीन की जरूरत है। शहर में जहां भी 30 डिसमिल जमीन मिल जाएगी और लोकेशन अच्छा होगा, वहां पर कार्यालय बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई ...