Jamshedpur News: जाम वाले स्थानों पर बढ़ेगी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती, नियम के उल्लंघन पर कार्रवाई
जमशेदपुर, सितम्बर 20 -- Jamshedpur News: शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने कवायद तेज कर दी है। इसे लेकर शुक्रवार को वरीय पुलिस अधिकारियों और यातायात पुलिस पदाधिकारियों के साथ यातायात व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। इसमें शहर के प्रमुख जाम वाले स्थानों, दुर्घटना संभावित स्थलों, पीक आवर में यातायात के दबाव और यातायात नियमों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। वरीय पुलिस अधीक्षक ऐतशाम वकारिब ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जाम वाले स्थानों पर पुलिस की तैनाती और निगरानी बढ़ाने के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को अनावश्यक जाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.