Jamshedpur News: जादूगोड़ा में 452 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त
जमशेदपुर, जुलाई 18 -- Jamshedpur News: ग्रामीण पुलिस ने जादूगोड़ा थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को 452 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शंभू भगत के पास से गांजा के अलावा तस्करी में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर बाइक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। वह जादूगोड़ा का रहनेवाला है। ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रासपुर गांव के पास पुराना राखा माइंस की ओर एक व्यक्ति बाइक से घूमकर गांजा बिक्री कर रहा है।एसपी के निर्देश पर मुसाबनी के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने रासपुर गांव में घेराबंदी की और एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास काले प्लास्टिक बैग से लगभग 452 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसने अपना नाम शंभू भगत बताया, जो जादूगोड़ा के रासपुर गांव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.