Jamshedpur News: जसवंत की याद में हुआ पौधरोपण
जमशेदपुर, जुलाई 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सिविल डिफेंस नागरिक सुरक्षा मानगो के डिवीजनल वार्डन बलवंत सिंह के नेतृत्व में स्वर्गीय सैनिक जसवंत सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर पृथ्वी पर्यावरण उद्यान, मानगो में पौधे वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। उद्घाटनकर्ता सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर पी.के. झा और मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय रहे। विधायक ने कहा कि एक पेड़ दस पुत्र के समान है और लोगों को वन संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए। आयोजक बलवंत सिंह ने पौधारोपण के साथ वृक्षों के संवर्धन व संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम में वाल्मीकि सिंह, आजाद सिंह, नित्यानंद सिंह, विनोद राय, कैलाश सिंह, मृत्युंजय सिंह, राजेश कुमार, बबलू सिंह सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.