जमशेदपुर, अक्टूबर 28 -- Jamshedpur News: सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में राज्यसभा सदस्य सह रेलवे बोर्ड स्टीयरिंग कमेटी मेंबर खीरू महतो को ज्ञापन सौंपा। सीजीपीसी ने टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को कुहासे के बहाने 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द करने पर विरोध जताया। कमेटी चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन रद्द होने से कई राज्यों के यात्री परेशान होंगे। उन्होंने सांसद से ट्रेन को रद्द होने से बचाने का पुरजोर आग्रह किया है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: कोहरे में ट्रेनें रद्द होने से जसीडीह के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मारवाड़ी समाज की वर्षों पुरानी मांग टाटा-जयपुर रेल सेवा पूरी यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: आद्रा मंडल में एक सप्ताह ...