Jamshedpur News: जय जगन्नाथ के उद्घोष से गूंजा शहर, महाप्रभु का दर्शन कर भक्त हुए निहाल
जमशेदपुर, जुलाई 18 -- Jamshedpur News: रिमझिम फुहारों के बीच जब महाप्रभु भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा गुरुवार को भव्य रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले तो माहौल भक्तिमय हो गया। हर ओर जय जगन्नाथ की गूंज सुनाई दे रही थी। एक साथ हजारों लोग उद्घोष कर रहे थे। ढोल-मृदंग और झाल की मधुर धुन के बीच संकीर्तन के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शहर में आठ से अधिक जगहों से रथयात्रा निकली, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। महाप्रभु का रथ खींचने को लेकर लोगों में होड़ रही। बिष्टूपुर राम मंदिर, साकची उत्कल एसोसिएशन, जुगसलाई रथ गली, बाराद्वारी गांधी आश्रम, बेल्डीह नागा मंदिर, सोनारी गीता भवन, देवस्थान मंदिर बर्मामाइंस और मानगो बड़ा हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकली। सभी जगहों से दोपहर में ही रथयात्रा निकलनी शुरू हुई। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.