Jamshedpur News: जयपाल कॉलोनी में पेयजल संकट दूर करने की पहल, एनओसी मिलने का रास्ता साफ
जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- Jamshedpur News: मानगो की जयपाल कॉलोनी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्य को आगे बढ़ाने के लिए अधिकारियों और विभागीय स्तर पर लगातार समन्वय किया। उपायुक्त से वार्ता के बाद उन्होंने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से भी बातचीत कर मामले को उनके संज्ञान में रखा। वार्ता के बाद आवश्यक एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) उपलब्ध कराने पर सहमति बनी है। मेयर ने बताया कि जयपाल कॉलोनी में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया और अड़चनों की जानकारी लेने के बाद संबंधित विभागों के साथ बातचीत की गई। एनओसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.