जमशेदपुर, नवम्बर 23 -- Jamshedpur News: बिना खुदाई और मिट्टी की जांच किए अब पता लगाया जा सकेगा कि जमीन के नीचे कोयला, खनिज या अन्य कोई वस्तु मौजूद है या नहीं। इसके लिए एनआईटी जमशेदपुर के वैज्ञानिक डॉ. सुराजीत कुंडू ने माइक्रोवेव स्कैनर जीएनएसएस रोवर विकसित किया है। यह मशीन जमीन के भीतर तरंगें भेजेगी। तरंगों के वापस लौटने पर डिस्प्ले पर जमीन के नीचे मौजूद वस्तु के आकार और उसकी दूरी की जानकारी मिलेगी। इसकी उपयोगिता को देखते हुए भारत सरकार से इसका पेटेंट भी कराया गया है।

जमीन के नीचे की वस्तुओं का पता लगाने वाली तकनीक केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की टैक्सिम फाउंडेशन ने इस परियोजना के लिए 22 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। परियोजना के मुख्य अनुसंधानकर्ता डॉ. सुराजीत कुंडू थे। वर्ष 2026 में इस परियोजना को पूरा किया गया। यह एक छोटी...