जमशेदपुर, अक्टूबर 12 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। दिसंबर (18, 19 और 20) में होटल रामाडा में आयोजित होने वाले जमशेदपुर लिटरेचर फेस्ट 2.0 को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह है। आयोजक संदीप मुरारका ने बताया कि लोकप्रिय वेब सीरीज 'पंचायत' के चहेते किरदार 'विनोद' और 'माधव' यानी अभिनेता अशोक कुमार पाठक और बुल्लू कुमार विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।इन कलाकारों के शहर आने की खबर से लौहनगरी में खुशी की लहर दौड़ गई है। कला प्रेमियों को उनसे रूबरू होने और उनकी अभिनय यात्रा सुनने का सुनहरा मौका मिलेगा। आयोजकों के अनुसार, यह संस्करण साहित्य और कला के अनूठे संगम के कारण शहर के सांस्कृतिक इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: महालया पर आगमनी संगीत अनुष्ठान युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Kodarma Ne...