Jamshedpur News: जमशेदपुर लिटरेचर फेस्ट में आएंगे 'पंचायत' के विनोद और माधव
जमशेदपुर, अक्टूबर 14 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर लिटरेचर फेस्ट के दूसरे संस्करण (जेएलएफ 2.0) में इस बार वेब सीरीज 'पंचायत' के लोकप्रिय किरदार विनोद और माधव भी आकर्षण का केंद्र होंगे। अभिनेता अशोक कुमार पाठक और बुल्लू कुमार 18 से 20 दिसंबर तक होटल रामाडा में आयोजित होने वाले इस साहित्यिक आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजक संदीप मुरारका ने इसकी जानकारी दी। वेब सीरीज 'पंचायत' में विनोद और माधव की भूमिका निभाने वाले दोनों कलाकार अपने अभिनय और संवादों के कारण दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। खासकर 'देख रहा है विनोद' संवाद ने सोशल मीडिया पर भी खूब लोकप्रियता हासिल की है। फेस्ट में दर्शकों को दोनों कलाकारों से मिलने और उनकी अभिनय यात्रा के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।
साहित्य और मनोरंजन का संगम आयोजकों के मुताबिक, जेएलएफ 2....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.