जमशेदपुर, अगस्त 8 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सावन मास भगवान शिव की आराधना का सर्वाधिक पावन काल माना जाता है। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम जो द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है, सावन के महीने में आस्था का विराट केंद्र बन जाता है। प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु बिहार के सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल कांवड़ में भरकर लगभग 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करते हैं।किन्तु प्रत्येक श्रद्धालु के लिए सुल्तानगंज जाकर जल लाना और देवघर जाना संभव नहीं हो पाता। ऐसे श्रद्धालुओं की आस्था को साकार रूप देने का एक अनूठा एवं प्रेरणादायी कार्य पिछले कई वर्षों से साकची के लालचंद अग्रवाल एवं बबलू अग्रवाल के परिवार द्वारा किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Banka News: श्रावणी मेला: कांवरिया पथ में कांवरियों को खूब भा रही क्षेत...