जमशेदपुर, जुलाई 16 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के महापर्व भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुक्रवार को लौहनगरी में धूमधाम से निकाली जाएगी। शहर के विभिन्न इलाकों में धार्मिक समितियों और संस्थाओं की ओर से रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। बिष्टुपुर इस्कॉन की यात्रा आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर से शुरू होकर गोपाल मैदान, स्ट्रेट माइल रोड, कीनन स्टेडियम और साकची वाहन पड़ाव तक जाएगी। वहीं कदमा इस्कॉन की रथ यात्रा उलियान जगन्नाथ मंदिर से निकलकर कदमा मार्केट, गणेश पूजा मैदान और विमेंस कॉलेज होते हुए विश्वजीत मणिमेला मैदान पहुंचेगी। सोनारी, टेल्को और बागबेड़ा-जुगसलाई में भी रथ यात्रा निकाली जाएगी। प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के साथ विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। यह भी पढ़ें- जगन्नाथ रथ यात्रा: दिल्ली में आज बंद रहेंगे कई रा...