जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर ब्लड सेंटर कर्मचारियों का बोनस समझौता शनिवार को संपन्न हो गया। प्रबंधन और हॉस्पिटल इंप्लाई यूनियन के बीच वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्पेशल पेमेंट के संबंध में एकरारनामा हुआ। कर्मचारियों को अधिकतम 1,15,723 और न्यूनतम 80,603 रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे। प्रतिशत में देखें तो यह रकम 18 फीसदी है। सिर्फ वही स्थायी और अस्थायी फुल टाइम स्टाफ इस बोनस के हकदार होंगे, जो वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पे रोल पर थे। जिन कर्मचारियों की हाजिरी पूरे वर्ष के दौरान 30 दिन से कम रही, वे बोनस के हकदार नहीं होंगे। यूनियन ने इंसानियत के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक में उच्चस्तरीय सेवा जारी रखने पर सहमति जताई है। यह भी पढ़ें- कोयला कर्मियों को 1,10,250 रुपये बोनस की सौगात प्रबंधन की ओर से चेयरपर्सन सह टीएमएच की महाप...