Jamshedpur News: जमशेदपुर बंद की एफआईआर पर भाजपा का विरोध, एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर, जुलाई 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर बंद के दौरान टेल्को थाना में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा तथा शहर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल ने वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि 3 जुलाई को बिष्टूपुर में हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जमशेदपुर बंद का आह्वान किया था, जिसे व्यापारियों, आम नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों का व्यापक समर्थन मिला। भाजपा ने आरोप लगाया कि बंद के बाद जमशेदपुर अक्षेस के एक पदाधिकारी की शिकायत पर टेल्को थाने में टेल्को मंडल अध्यक्ष, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.