जमशेदपुर, जुलाई 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । जमशेदपुर बंद का असर अब धीरे-धीरे समाप्त होने लगा है। दोपहर बाद शहर के कई इलाकों में जनजीवन सामान्य होने लगा और सड़कों पर ऑटो का परिचालन शुरू हो गया। पहले जहां बंद के कारण ऑटो चालक वाहनों को लेकर बाहर नहीं निकले थे, वहीं स्थिति सामान्य होते ही यात्रियों को राहत मिलने लगी। बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों पर भी आवाजाही बढ़ गई है। हालांकि कुछ स्थानों पर बंद समर्थकों की मौजूदगी बनी रही, लेकिन प्रशासन की सतर्कता के बीच कहीं से भी किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पुलिस लगातार संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जमशेदपुर बंद को लेकर साकची में एसडीएम ने लिया हालात का जायजा ऑटो चालकों का कहना है कि स्थिति सामान्य होते ही उन्होंने परिचालन शुरू कर दिया है। यह भी पढ...