जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर शहर के प्रमुख निजी स्कूलों में सत्र 2027-2028 के लिए नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा एक में नामांकन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। शहर के करीब 60 शीर्ष निजी विद्यालयों में लगभग 10,000 सीटों पर बच्चों का दाखिला लिया जाना है। इसको लेकर विभिन्न स्कूलों ने अपना विस्तृत शेड्यूल जारी करना शुरू कर दिया है, जिससे अभिभावकों में भी अपने बच्चों के दाखिले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।  घोषित शेड्यूल के मुताबिक नर्सरी से लेकर एलकेजी एवं यूकेजी कक्षा तक के प्रवेश आवेदन-पत्र आगामी 17 सितंबर 2026 से संबंधित विद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध हो जाएंगे। अभिभावक पूरे सितंबर और अक्टूबर महीने के दौरान ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...