Jamshedpur News: जमशेदपुर के कदमा में युवक ने की आत्महत्या, पत्नी के फोन पर व्यस्त रहने का था शक
जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- Jamshedpur News: कदमा थाना क्षेत्र के रामजन्मनगर में सोमवार रात 23 वर्षीय संजय तांडी ने पत्नी से फोन पर हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संजय को शक था कि उसकी पत्नी सोमा कर्मकार किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करती है, जिससे उसका नंबर लगातार व्यस्त मिल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच फोन पर तीखी बहस हुई थी।
घटना का विवरण घटना के दौरान संजय ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। काफी देर तक प्रतिक्रिया न मिलने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा, तो वह फंदे से लटका हुआ था। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस कार्रवाई मृतक की मां के बयान पर कदमा थाने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.