Jamshedpur News: जमशेदपुर : बंद से पहले एसएसपी ने रात में किया फ्लैग मार्च, 62 मजिस्ट्रेट के हवाले शहर
जमशेदपुर, जुलाई 3 -- Jamshedpur News: भाजपा, जदयू और आजसू पार्टी के शुक्रवार के बंद से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने 62 मजिस्ट्रेट और सैकड़ों पुलिसकर्मी प्रतिनियुक्त किए हैं। इनकी तैनाती शहर के अलावा जिले भर में की गई है। इनकी प्रतिनियुक्ति गुरुवार शाम निकलने वाले मशाल जुलूस के कारण दोपहर 12 बजे से ही कर दी गई थी। दूसरी ओर, नए एसएसपी एहतेशाम वकारिब ने गुरुवार रात 50 बाइक के साथ काफिला लेकर सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। मार्च साकची से शुरू होकर बिष्टूपुर मेन रोड, प्रमुख चौक-चौराहों और मॉल क्षेत्र से होते हुए संवेदनशील इलाकों तक पहुंचा। इस दौरान एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। बंदी के मद्देनजर किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.