जमशेदपुर, सितम्बर 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सुबह करीब 9.10 बजे बैंक खुलते ही पहुंचे पांच डकैतों ने सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की और कर्मियों को बंधक बनाकर 40 लाख रुपये नगद और सेफ में रखा 23.80 किलो सोना (मॉरगेज गोल्ड) लेकर फरार हो गए। सोने की कीमत 33.20 करोड़ बताई जा रही है। डकैती की कुल रकम 33.60 करोड़ है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, सिटी डीएसपी संजीव कुमार, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार समेत सात थानों के थानेदार मौके पर पहुंच गये। उन्होंने जांच शुरू की और मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया, जिन्होंने फिंगर प्रिंट और अन्य सबूत इकट्ठा किए। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: गोलमुरी कैनरा बैंक मे...