Jamshedpur News: जमशेदपुर : आपसी विवाद में ममेरे भाई ने मारी गोली, जबड़े को चीरते हुए निकली, लहूलुहान
जमशेदपुर, जुलाई 3 -- Jamshedpur News: कदमा के रामजनमनगर में शुक्रवार रात आपसी विवाद के बाद एक युवक को उसके ममेरे भाई ने गोली मार दी। गोली युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल की पहचान संजय टांडी के रूप में हुई है। संजय ने पुलिस को बताया कि उसका अपने ममेरे भाई अनिल सोना और कृष्णा सोना से लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों उसके पड़ोस में ही रहते हैं। संजय के अनुसार, वर्ष 2024 में भी अनिल सोना ने उस पर जानलेवा हमला कर अधमरा कर दिया था, जिसके संबंध में कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। संजय ने बताया कि शुक्रवार रात वह घर लौट रहा था। इस दौरान घर के समीप अनिल सोना का किसी व्यक्ति से विवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.