जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा मामला सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाल विहार, कुंज नगर स्थित एस के मैन्स पार्लर काली मंदिर के समीप का है, जहां बुधवार की सुबह दो बाइक सवार उचक्कों ने दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और पलक झपकते ही मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता के शोर मचाने पर जब तक स्थानीय लोग जुटते, तब तक बदमाश तेज रफ्तार बाइक से भाग निकलने में कामयाब रहे।सूचना मिलते ही सोनारी थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: बाइक सवार उचक्के ने महिला के गले से चैन स्केचिंग कर हुआ फरार पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहच...