जमशेदपुर, अगस्त 15 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जन सेवा संघ ट्रस्ट, बोड़ाम प्रखंड की टीम ने खोकरो गाँव में पहाड़ी जनजाति परिवारों के साथ हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत गाँव की बुजुर्ग माता के कर-कमलों द्वारा तिरंगा झंडा फहराकर की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट की सदस्य सपना थापा की माताजी का जन्मदिन भी मनाया गया, जिसमें केक काटकर बच्चों में खुशियाँ बाँटी गईं। बच्चों को फूड पैकेट, मैगी, कॉपी-किताबें, बैट-बॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, लूडो, तिरंगा झंडा एवं वस्त्र वितरित किए गए। परिवारों को चादर, साड़ी, तिरपाल, दरी एवं चटाई भी दी गई।आयोजन में सूरज कुमार, अभिषेक कुमार, पंकज सिंह, विशाल कुमार, कुणाल शर्मा, सपना थापा, अमृत कौर, रीना सोरेन, अविनाश कुमार सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य एवं ग्रामीण उपस्...