जमशेदपुर, जुलाई 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान छात्रवृत्ति, आरटीई नामांकन, पेंशन भुगतान, जाति प्रमाण पत्र, किसान समस्याओं, झारखंड आंदोलनकारियों के प्रमाण पत्र सहित अनेक मामले रखे गए। उपायुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रशासन और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विभागीय समन्वय से हर मामले का संवेदनशीलता के साथ निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...