जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने रोजगार, आवास, कन्यादान योजना, केजीबीवी में पुनर्नियुक्ति, खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने, जमीन विवाद व अतिक्रमण, चिकित्सीय सहायता, दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ और आगजनी से प्रभावित परिवार को सहायता समेत अन्य मामलों से संबंधित आवेदन सौंपे। सरकारी राशि के गबन के आरोप से जुड़ी शिकायत भी प्राप्त हुई। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार जांच कर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। भूमि विवाद और अतिक्रमण के मामलों में अंचल अधिकारियों तथा बिजली व अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों में स्थल...