Jamshedpur News: जनशताब्दी ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाला गिरफ्तार
जमशेदपुर, अक्टूबर 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर आरपीएफ जवानों ने जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने के आरोप में सलगाझुड़ी से बुद्धेश्वर महतो को पकड़कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने 12 अगस्त को सलगाझुड़ी से गुजरने के दौरान जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंका था। शिनाख्त होने के बाद से आरपीएफ उसे खोज रही थी, जो शुक्रवार को पकड़ा गया है। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस पर सरडीहा व झाड़ग्राम स्टेशन के बीच शरारती तत्वों द्वारा पत्थर फेंकने से मानगो कुंवर बस्ती निवासी यात्री अमरीक सिंह घायल हुआ था। इससे पूर्व सितंबर में वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस पर टाटानगर और गोविंदपुर के पास शरारती तत्वों ने पत्थर फेंका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.