जमशेदपुर, अक्टूबर 28 -- Jamshedpur News: जनगणना-2027 के दूसरे चरण के सफल संचालन के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के चार्ज पदाधिकारियों व सहायक चार्ज पदाधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को जिला परिषद सभागार में शुरू हुआ। उपायुक्त राजीव रंजन ने जनगणना कार्य की महत्ता उसकी आवश्यकता एवं उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रशिक्षण में शामिल अधिकारियों को जनगणना का कार्य गंभीरता और सटीकता से पूरा करने की अपील की। जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड के संयुक्त निदेशक डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने अधिकारियों को जनगणना के निर्धारित मानकों, जिम्मेदारियों और समयसीमा की जानकारी दी। उन्होंने कार्यों को तय समय में पूरा करने और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने पर जोर दिया। जनगणना कार्य निदेशालय के सांख्यिक अन्वेषक दिलीप कुमार ...