Jamshedpur News: छोटा बांकी डैम में डूबकर किशोर की मौत, सात घंटे बाद मिला शव
जमशेदपुर, जुलाई 21 -- Jamshedpur News: एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित छोटा बांकी डैम में रविवार को नहाने के दौरान डूबकर 16 वर्षीय राहुल गिरी की मौत हो गई। सात घंटे रेस्क्यू अभियान के बाद स्थानीय तैराकों की मदद से पुलिस ने रात करीब 9 बजे शव डैम से बाहर निकाला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। राहुल गिरी मनीफीट मंडल बस्ती का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, वह रविवार दोपहर करीब एक बजे दोस्तों हीरा गोराई और राहुल धोरिया के साथ छोटा बांकी डैम में नहाने गया था। तीनों डैम में उतरकर नहा रहे थे। इस दौरान राहुल का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, पर वे भी पानी में डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने हीरा को बचा लिया पर राहुल को नहीं बचा पाए। राहुल के दोस्त हीरा गोराई ने बताया कि तीनों को तैरना नहीं आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.