Jamshedpur News: छिनतई के आरोप में दो युवकों को हिरासत में लेने पर थाने का घेराव
जमशेदपुर, अक्टूबर 28 -- Jamshedpur News: कदमा थाना पुलिस द्वारा छिनतई के आरोप में बोड़ाम के नूतनडीह से दो युवकों को हिरासत में लेने के विरोध में बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। करीब दो घंटे तक चले घेराव के दौरान परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने गुरुदेव उरांव और दिनेश उरांव को रविवार रात से हिरासत में रखा था। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को दोनों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला, इसके बावजूद उन्हें छोड़ा नहीं जा रहा था। इसी के विरोध में ग्रामीण थाना पहुंचे और दोनों को रिहा करने की मांग की। दिनेश के पिता मकर उरांव ने बताया कि उनका बेटा तमिलनाडु में काम करता है और एक सप्ताह पहले ही गांव आया था। इसी दौरान पुलिस उसे हिरासत में लेकर चली गई। उसके साथ गुरुदेव उरांव को भी पुलिस ले गई थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.