Jamshedpur News: छायानगर में युवक की गला दबाकर हत्या
जमशेदपुर, अगस्त 25 -- Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान ह्यूमपाइप निवासी चंदन गिरी के रूप में हुई हैं। छायानगर में चंदन का ससुराल था। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि सुबह स्थानीय लोगों से ही घटना की सूचना मिली है। प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या की बात सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि चंदन का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने 30 वर्षीय युवक का शव को किया बरामद, परिजनों ने हत्या का लगाया है आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.