जमशेदपुर, जुलाई 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छायानगर में सोमवार देर शाम रंगदारी को लेकर हुए विवाद से इलाके में अफरातफरी मच गई। बस्ती के रहने वाला नंदू लोहार अपने कुछ साथियों के साथ चापड़ लेकर एक दुकानदार के पास पहुंचा और उससे रंगदारी की मांग करने लगा। विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार पर चापड़ से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय आसपास लोगों की काफी भीड़ थी। अचानक हुए हमले से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में दहशत फैल गई। हालांकि, इस दौरान नंदू को पकड़ लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश...