Jamshedpur News: छायानगर, मोहरदा सहित जिले में 5 आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण को टेंडर जारी
जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में और पांच आंगनबाड़ी केन्द्रों का अपना भवन होगा। भवन निर्माण की जवाबदेही लघु सिंचाई विभाग को मिली है। निर्माण की कुल लागत 74 लाख, 59 हजार 500 रुपये आएगी। इनमें से दो भवन साकची के छायानगर और बारीडीह के मोहरदा में बनेगा। अन्य तीन भवन घाटशिला अनुमंडल में बनेंगे। इनमें से एक घाटशिला प्रखंड के धरमबहाल पंचायत की ठेंतरी बस्ती, दूसरा घाटशिला प्रखंड के ही गोपालपुर पंचायत के गोपालपुर और तीसरा भी इसी प्रखंड के काशिदा पंचायत के काशिदा में बनेगा। एक आंगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण का मॉडल स्टीमेट 14 लाख 91 हजार 900 रुपये का है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मध्य विद्यालय नामदा बस्ती में 40.63 लाख से होगा चार कमरों का निर्माण निर्माण के लिए एग्रीमेंट के पश्चात छह माह का समय दिया जाएगा।29 अक्तूब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.