जमशेदपुर, जुलाई 18 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। एलबीएसएम कॉलेज के छात्र एवं झारखंड आदिवासी युवा संगठन के अध्यक्ष पर शुक्रवार को हुए हमले के विरोध में छात्रों, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने शुक्रवार को परसूडीह थाना का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस प्रशासन को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया गया। चेतावनी दी गई कि निर्धारित अवधि में गिरफ्तारी नहीं होने पर थाना घेराव, सड़क जाम और चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। शुक्रा हो ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे अस्पताल से खाना खाने के लिए निकलने के दौरान परसूडीह थाना क्षेत्र के दुर्गापूजा मैदान मोड़ के पास बाइक सवार चार-पांच युवकों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी, लोहे की चेन और अन्य हथिय...