Jamshedpur News: छठ से पहले मानगो के विभिन्न घाटों का मेयर ने किया निरीक्षण
जमशेदपुर, अक्टूबर 28 -- Jamshedpur News: लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर मानगो की मेयर सुधा गुप्ता और अपर नगर आयुक्त जितेंद्र यादव ने मंगलवार को विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इसमें इंटेकवेल छठ घाट, कुंवर बस्ती, चाणक्यपुरी, वास्तु विहार, कृष्णा नगर, श्याम नगर, रामनगर और शंकोसाई छठ घाट शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान मेयर ने घाटों की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को सफाई, पर्याप्त रोशनी, चेंजिंग रूम तथा शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। घाटों के चबूतरों की मरम्मत और सीढ़ियों के रंग-रोगन पर भी जोर दिया गया। मेयर ने कहा कि छठ महापर्व से पहले सभी जरूरी काम पूरे कर लिए जाएं, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: छठ घाटों की सफाई के साथ गड्ढे की करें भराई: मेयर श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.