Jamshedpur News: छठ से तीन दिन पहले भी सुवर्णरेखा घाट पर गंदगी का अंबार
जमशेदपुर, नवम्बर 11 -- Jamshedpur News: छठ महापर्व शुरू होने में अब महज तीन दिन शेष हैं, लेकिन शहर के कई घाटों पर तैयारियां अधूरी नजर आ रही हैं। मानगो के सुवर्णरेखा छठ घाट पर भी सफाई और अन्य तैयारियां पूरी नहीं हुई हैं। 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत होगी। छठ को लेकर प्रशासन की ओर से घाटों को दुरुस्त करने और साफ-सफाई के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सुवर्णरेखा घाट पर अब भी गंदगी का अंबार लगा है। घाट के आसपास पूजन सामग्री और कचरा बिखरा पड़ा है। नदी में भी पूजन सामग्री तैर रही है। इस घाट पर छठ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए घाट तक पहुंचने का रास्ता भी परेशानी का कारण बन सकता है। घाट तक आने वाली दोनों सड़कें ढलान वाली हैं। ऐसे में फिसलन के कारण व्रतियों और श्रद्धालुओं के गिरने या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.