Jamshedpur News: छठ महापर्व से पूर्व पेंशन का भगुतान करे प्रशासन
जमशेदपुर, नवम्बर 2 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त राजीव रंजन को ज्ञापन देकर लंबित वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के भुगतान का मुद्दा उठाया है। कॉलोनी के मुखिया राजकुमार गोड एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर ने उपायुक्त से कहा कि पेंशन भुगतान नहीं होने से दर्जनों परिवार परेशान हैं क्योंकि लाभुकों के लिए पेंशन ही जीवनयापन का एकमात्र आर्थिक सहारा है। ऐसे में दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर पेंशन भुगतान की जाए। इससे उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जल्द लाभुकों के बैंक खातों में पेंशन राशि का भुगतान हो जाएगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.