जमशेदपुर, नवम्बर 16 -- Jamshedpur News: साकची थाना क्षेत्र के जेल चौक के पास चोरों ने डीसी ऑफिस के क्लर्क बबलू कुमार के सूने क्वार्टर को निशाना बनाया। चोर करीब 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण और एक मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। घटना रविवार शाम की है। बताया जाता है कि बबलू कुमार का पूरा परिवार छठ महापर्व पर संध्या अर्घ्य देने नदी घाट गया हुआ था। इसी दौरान घर को सूना पाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। परिवार जब अर्घ्य देकर वापस लौटा तो क्वार्टर का दरवाजा खुला मिला। अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था और आभूषण गायब थे। इसके बाद परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: छठ मनाने गांव गया परिवार, घर से 70 लाख की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...