जमशेदपुर, नवम्बर 18 -- Jamshedpur News: महापर्व छठ के खत्म होते ही बिहार आने-जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या घट गई है। सोमवार को टाटानगर से बिहार जाने और बिहार से टाटानगर आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम देखी गई। बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। ट्रेनों के स्लीपर कोच में कई सीटें खाली रहीं, जबकि जनरल बोगियों में भी यात्रियों की संख्या अपेक्षा से कम रही। छठ से पहले बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से ट्रेनों में काफी भीड़ हो रही थी, लेकिन पर्व समाप्त होने के बाद दोनों तरफ यात्रियों की संख्या में कमी आई है। यह भी पढ़ें- Ara News: छठ बाद वापस लौट रहे लोगों की भीड़ से बसों में भी सीट की किल्लत पर्व के लिए घर गए कई लोग...