Jamshedpur News: छठ के बाद नई लाइन बिछाने को हटेगा अतिक्रमण
जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटानगर से हल्दीपोखर की ओर से ट्रेनों के खाली कोच रखने के लिए रेलवे तीन नई लाइन बिछाने वाला है। इसके लिए रेलवे कई बस्तियों को खाली कराएगा। सूचना के अनुसार, रेलवे इंजीनियरिंग विभाग दुर्गापूजा के बाद लाइन किनारे से बस्तियों के कच्चे-पक्के मकान को हटाने की कार्रवाई करेगा। इसके लिए चार सौ से ज्यादा लोगों को पहले नोटिस दिया गया था। दूसरी ओर, वंदे भारत ट्रेन के नए कोचिंग डिपो बनाने के लिए भी लोको कॉलोनी से अवैध कब्जा हटाने की योजना है। रेलवे ने पहले दो सौ से ज्यादा लोगों को नोटिस दिया था। बताया जाता है कि आदित्यपुर में भी रेलवे शर्मा बस्ती से एनआईटी ब्रिज तक तीन लाइन बिछाने के लिए अतिक्रमण हटाने की तैयारी में है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एजीएम के दौरे से पहले टाटानगर स्टेशन के आसपास अतिक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.