जमशेदपुर, अगस्त 12 -- Jamshedpur News: शहर में बीते 24 घंटे में हुए तीन सड़क हादसों में युवती समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना उलीडीह ओपी क्षेत्र के डिमना रोड में रविवार देर रात 12 बजे की है। डिमना रोड स्थित सिंह साहब रेस्टोरेंट के पास एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी मो. शमशेर और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। वहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया। हालांकि, रास्ते में ही मो. शमशेर ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, दोनों बढ़ई का काम करते थे और रात में काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान डिमना रोड में तेज रफ्तार ट...