जमशेदपुर, अक्टूबर 17 -- Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह के आस-पास ट्रकों से लगातार हो रही चोरी के विरोध में चालकों ने सड़क जाम कर दिया। शनिवार तड़के 4 बजे से ही भुइयांडीह से लेकर गोलमुरी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुँची और चालकों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद सुबह 8 बजे जाम हटा। जानकारी के अनुसार बल्ले कॉम्प्लेक्स के पास चोरों ने एक ट्रक से सामानों की चोरी कर ली थी। चालकों के अनुसार अक्सर इस रास्ते में चोरी की घटनाएं सामने आती रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...