जमशेदपुर, अक्टूबर 28 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । चैंबर ऑफ़ कॉमर्स में लगा दिवाली मेला का बुधवार को अंतिम दिन है। मेला में करीब 50 से अधिक स्टाल लगे हैं जिसे देखने के लिए शहर के विभिन्न वर्ग के लोग बुधवार की सुबह से ही पहुंचे और खरीदारी की। सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया और महासचिव पुनीत कांवटिया ने बताया कि इस मेला में ज्यादा से ज्यादा उत्पादन जमशेदपुर से तैयार करके लगाए जाएंगे ताकि यहां के उत्पादन को ज्यादा से ज्यादा पहचान मिले और बाहरी उत्पादन के बजाय स्थानीय सामानों को खरीदा जाए ताकि इस क्षेत्र में रोजगार को भी बढ़ावा मिले। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: महिला उद्यमियों को मंच प्रदान करता रहेगा चैम्बर : मानव केडिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...