जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: आजादनगर रोड नंबर 19 स्थित गरीब कॉलोनी निवासी कान्वाई चालक मो. मुस्तफा (46) की बुधवार शाम सिमडेगा जिले के कोलाबिरा में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही जमशेदपुर स्थित उनके घर में मातम पसर गया। मुस्तफा पुणे से चेसिस वाहन लेकर खड़गपुर लौट रहे थे। इस दौरान चेसिस चलाते समय हार्ट अटैक से तबीयत अचानक बिगड़ गई और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। मृतक के साथी कपाली बाबा कुंडी निवासी कान्वाई चालक मो. सज्जाद ने बताया कि वह और मुस्तफा 28 सितंबर को जमशेदपुर से कान्वाई वाहन लेकर पुणे गए थे। वापसी में दोनों को पुणे से खड़गपुर के लिए कान्वाई वाहन मिला था। रास्ते में मुस्तफा की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद वाहन रोक दिया गया। कुछ देर आराम करने के बाद दोनों ने फिर यात्रा शुरू की।...