जमशेदपुर, अक्टूबर 25 -- Jamshedpur News: मानगो में चेक से छेड़छाड़ कर कारोबारी के बैंक खाते से 1.99 लाख रुपये की निकासी का मामला सामने आया है। शिव शंकर बर्तन भंडार के संचालक राजेंद्र प्रसाद शर्मा की शिकायत पर मानगो थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के अनुसार, राजेंद्र प्रसाद शर्मा को 15 अक्तूबर को श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड से लोन दिलाने के नाम पर फोन आया था। इसके बाद 16 अक्तूबर को तौसिफ आलम नाम का व्यक्ति उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचा। उसने लोन की प्रक्रिया के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, ट्रेड लाइसेंस, उद्यम आधार और दो चेक लिए। इनमें एक कैंसल चेक था, जबकि दूसरा 199 रुपये का चेक श्रीराम फाइनेंस के नाम से भरा गया था। दोनों चेक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आम बागान, साकची शाखा के थे।कागजात और चेक देने के बाद उसी दि...