जमशेदपुर, अगस्त 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर महानगर कीओर से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रविनंदन सहाय जी की जयंती सोमवार को सुबह सोनारी चित्रगुप्त भवन में मनाई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत उनकी तस्वीर पर माला और फूल चढ़कर किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव सिन्हा, अजय श्रीवास्तव, श्याम बिहारी लाल, शशांक शेखर, अजय वर्मा, सुरेश, बबलू, शिवचरण, आदि मौजूद रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...