Jamshedpur News: चिकन पॉक्स से जान गंवाने वाली बच्ची के दो भाई मलेरिया पीड़ित, एमजीएम में भर्ती
जमशेदपुर, अगस्त 2 -- Jamshedpur News: बोड़ाम के धोबनी गांव में शुक्रवार को जिस बच्ची की मौत हुई, उसके दो भाई मलेरिया से पीड़ित मिले हैं, जिन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से छोटा भाई (करीब 3 वर्ष) गंभीर है और पीकू में भर्ती है। वहीं, बोड़ाम में चिकन पॉक्स के सात मरीज मिले हैं। धोबनी निवासी दुर्लभ सिंह की एक बच्ची की मौत शुक्रवार को हो गई। उसे कुछ दिनों से बुखार था। उनके दो अन्य बेटे गौर सिंह और सोनू सिंह (12 वर्ष) भी भर्ती हैं। सोनू को शनिवार को स्थिति सुधरने पर वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जबकि गौर सिंह का शुक्रवार को हीमोग्लोबीन (खून) काफी कम था। अभी स्थिति में थोड़ा सुधार है। इन दोनों बच्चों की जांच के बाद ये लोग मलेरिया (पीएफ पॉजिटिव) से ग्रसित पाए गए हैं। इसके अलावा शनिवार को जिला में शनिवार को कुल 6666 लोगों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.