जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । जिले के चार प्रखंडों में आंगनबाड़ी केन्द्रों में 24 शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इनमें घाटशिला में 10, धालभूमगढ़ व जमशेदपुर में 6-6 और मुसाबनी में दो शौचालय शामिल हैं। इन 24 शौचालयों की कुल लागत 8 लाख 49 हजार 821 रुपए आएगी। पेयजल स्वच्छता विभाग के यांत्रिक प्रमंडल जमशेदपुर ने इसके लिए टेंडर निकाल दिया है। 13 अक्तूबर तक निविदा भरी जा सकेगी। 14 को चार बजे निविदा खोली जाएगी और इसमें उपयुक्त पाये गए ठेकेदार को ठेका आवंटित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: जिले के 10 धार्मिक स्थलों का होगा विकास यह भी पढ़ें- भुगतान के बाद भी कई ग्रामीण जलापूर्ति योजनाएं हैं अधूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...